IPL 2023 दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलकर कई स्टार क्रिकेटर्स ने अपना करियर बनाया है। IPL 2023 का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही भारत के पूर्व क्रिकेटर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने उन 5 युवा खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जो आईपीएल 2023 में अपना जलवा बिखेरेंगे। आइए जानते हैं, इन प्लेयर्स के बारे में।
गांगुली ने दिया ये बयान
BCCI के पूर्व चीफ सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अभी सूर्यकुमार यादव सबसे बेहतर हैं, लेकिन आप उन्हें युवा नहीं मान सकते हैं। पृथ्वी शॉ के पास बहुत प्रतिभा है। वह टी20 फॉर्मेट में कमाल कर सकते हैं और अभी वह युवा हैं। ऋषभ पंत भी बेहतर हैं, लेकिन साल 2022 में पंत एक कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है और उनका आईपीएल में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। इसके बाद गांगुली ने ऋतुराज गायकवाड़ का नाम लेते हुए कहा कि मैं इस खिलाड़ी पर नजर रखूंगा।
- PM Kisan Nidhi Yojana 2023 पीएम किसान योजना 13वी क़िस्त का इंतजार खत्म जल्दी से यहाँ चेक करें सभी किसान
- PM Kisan Payment 2023 किसानों के लिए खुशखबरी यहाँ से देखें अपने पेमेंट की स्थिति आपके खाते में क्रेडिट हुआ इंस्टॉलमेंट
इस गेंदबाज को भी किया शामिल
सौरव गांगुली ने अपनी लिस्ट में एकमात्र तेज गेंदबाज उमरान मलिक को जगह दी है। उन्होंने कहा कि उमरान एक ऐसे गेंदबाज हैं। वह अगर लगातार फिट रहेंगे तो वो अपनी गति से खेल में दिलचस्पी बनाए रखेंगे। IPL 2022 में उमरान अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने में सफल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 के 14 मैचों में 22 विकेट अपने नाम किए थे। गांगुली ने पांचवां नाम शुभमन गिल का नाम लिया।
- PM Scholarship Yojana: लड़की -36000/ सालाना, लड़के-30000 सालाना छात्रवृति, ऐसे करें आवेदन
- PM Kisan Yojana 2023 सभी किसानों के लिए खुशखबरी यहां से चेक करे ₹2000 की स्थिति मोबाइल से हो रहा चेक
मुंबई ने जीते सबसे ज्यादा खिताब
रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल 2022 में 10 टीमों ने भाग लिया था। तब गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में डेब्यू किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने पहले ही सीजन में खिताब जीता था। आईपीएल 2023 होम अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा। जहां टीमें 7 मैच घरेलू मैदान पर और बाकी मैच दूसरे मैदानों पर खेलेंगी। IPL 2023 के लिए फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित हैं।
PM Kisan Yojna Village farmer List ![]() | Click Here |
Official Site![]() | Click Here |
Home Page ![]() | Click Here |